✍️यूपीपीसीएस में ऊंचाहार का डंका: कांग्रेस नेता अतुल सिंह ने होनहारों को घर जाकर किया सम्मानित✍️

✍️यूपीपीसीएस में ऊंचाहार का डंका: कांग्रेस नेता अतुल सिंह ने होनहारों को घर जाकर किया सम्मानित✍️
‼️जगतपुर, रायबरेली ‼️
✍️उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) 2024 के परिणामों में रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा के युवाओं ने सफलता का परचम लहराया है। क्षेत्र की इस बड़ी उपलब्धि पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव और पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अतुल सिंह फूलों का गुलदस्ता देते हुए,अतुल सिंह सबसे पहले ऊंचाहार ब्लॉक के पूरे राठौर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने शिवानी सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर बनने पर बधाई दी। इसके बाद उन्होंने जगतपुर के मतीपुरवा निवासी अभिषेक प्रताप सिंह (चयनित डिप्टी जेलर) और डलमऊ के सहमदा निवासी आकांक्षा बाजपेयी (चयनित तहसीलदार) के आवास पर जाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अतुल सिंह ने कहा:”इन युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत से न केवल अपने माता-पिता का सिर ऊंचा किया है, बल्कि पूरी ऊंचाहार विधानसभा को गौरवान्वित किया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रदेश की सर्वोच्च सेवाओं में जाना क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी प्रेरणा है।” वही सम्मान समारोह के दौरान शैलेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह,राकेश भदवारिया ,और अन्य स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी व ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में इन होनहारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



