उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

रोजगार मेले में 387 अभ्यर्थी चयनित


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

रोजगार मेले में 387 अभ्यर्थी चयनित

रायबरेली, 08 अक्टूबर 2024

जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली द्वारा पंचशील सम्राट अशोक महाविद्यालय, ऊंचाहार रायबरेली में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न पदों हेतु ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल, बुसा मैनेजमेंट मार्केटिंग लिमिटेड, भारत फाइनेंषियल इन्क्लूजन लिमिटेड, शिव शक्ति बायोटेक्नोलॉजी लि0, पुखराज हेल्थ केयर, जी0फोर0एस0 सिक्योर सॉल्यूशन इण्डिया प्रा0लि0, क्यू प्लस सिक्योरिटी सर्विसेज प्रा0लि0 आदि कम्पनियों द्वारा प्रतिभागियों का साक्षात्कार किया गया। जिसमें से 387 अभ्यर्थियों को प्राथमिक रूप से चयनित किया गया जबकि कुछ कम्पनियों के चयन परिणाम अभी प्रतीक्षित हैं।

रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में बी0एन0 मौर्य (प्रबंधक) एवं सत्यभामा (ब्लाक प्रमुख) विशिष्ट अतिथि द्वारा मेले का शुभारम्भ किया गया तथा विजय बहादुर सिंह सेंगर, जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सुश्री तनुजा यादव, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी (मेला प्रभारी) ने सभी कंपनियों एवं रोजगार के बारे में विस्तृत रूप से बताया। श्री सर्वेश कुमार राय द्वारा प्रतिभागियों की काउंसलिंग की गयी व मार्गदर्शन दिया गया। पंचशील सम्राट अशोक महाविद्यालय, ऊंचाहार, रायबरेली के प्रधानाचार्य डॉ0 अनिल कुमार एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली के धीरेन्द्र सिंह तथा भारत सरकार यंग प्रोफेशनल श्री रामेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा मेले के आयोजन में सहयोग प्रदान किया गया।


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *