✍️झाड़-फूंक के अंदेशे में भाई के हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुल्हाड़ी की तलाश जारी✍️

✍️झाड़-फूंक के अंदेशे में भाई के हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुल्हाड़ी की तलाश जारी✍️
‼️जगतपुर (रायबरेली)।रिपोर्ट रितिक तिवारी‼️
✍️रायबरेली जिला के जगतपुर थाना क्षेत्र के पालकीहार (मजरे चिलौली) गांव में बीते दिनों हुई राम लखन पासी की सनसनीखेज हत्या का जगतपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल अभियुक्त शिवम उर्फ पुष्पेंद्र कुमार पासी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई राम जियावन पासी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा (अधिनियम सं. 124/26, धारा 103(1) बीएनएस) दर्ज कराया था। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध आरोपी शिवम (22 वर्ष), जो नशे का आदी है और वारदात के बाद से छिपा हुआ था, गांव के बाग की तरफ देखा गया है।
पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि मृतक राम लखन झाड़-फूंक और टोना-टोटका का काम करता था। आरोपी को शक था कि कुछ वर्ष पूर्व उसके पिता रामविलास की मृत्यु इसी टोने-टोटके के कारण हुई थी। इसी प्रतिशोध की आग में उसने बीती रात कुल्हाड़ी से वार कर राम लखन की हत्या कर दी।क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी व थाना प्रभारी जगतपुर वागीश कुमार मिश्रा पुलिस के मुताबिक, आलाकत्ल (कुल्हाड़ी) को नहर के किनारे फेंके जाने की बात सामने आई है, जिसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है✍️



