उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️सेवा योजना द्वारा इंटर कॉलेज शंकरपुर में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर ✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️सेवा योजना द्वारा इंटर कॉलेज शंकरपुर में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर ✍️

‼️जगतपुर, रायबरेली‼️

✍️ शैक्षिक योग्यता पूरी करते ही सेवा योजना में रजिस्ट्रेशन करा लेने के बाद रोजगार मेलो की जानकारियों और चयन में आसानी होती है यह जानकारी सेवा योजना से पहुंचे अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को दी।इंटर कॉलेज शंकरपुर में छात्र-छात्राओं के कैरियर काउंसलिंग से संबंधित जानकारी बृहस्पतिवार को काउंसिलिंग सेल एवं प्रभारी कैरियर एवं कौशल विकास संस्थान रायबरेली कमलेश द्विवेदी मोबाइलाइजेशन ऑफिसर ने दी। राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में सेवा योजना कार्यालय एवं कैरियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें काउंसलरों ने छात्र-छात्राओं से कैरियर में जाने और उनके रूझानों संबंधित विस्तृत चर्चा की साथ ही छात्र छात्राओं के विचार भी जाने। सेवा योजना कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रभारी काउंसलिंग सेल एवं कौशल विकास संस्थान रायबरेली से पहुंचे श्री कमलेश द्विवेदी मोबालाइजेशन ऑफिसर ने इस शिविर में छात्र-छात्राओं के साथ भाग लेकर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को हाईस्कूल एवं इंटर स्नातक परास्नातक के बाद सेवा योजना कार्यालय में पंजीकरण एवं कैरियर काउंसलिंग से संबंधित जानकारियां भी साझा की। इंटर कॉलेज शंकरपुर के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट सत्येंद्र कुमार ने बताया कि यह सेवा योजना कार्यालय द्वारा बहुत ही सराहनीय कदम है छात्र छात्राओं को हाईस्कूल इंटर के बाद किस क्षेत्र में कैरियर चुनना है इस क्रम में ऐसे शिविर कार्यक्रमो से विद्यार्थियों को उचित कार्य क्षेत्र में जाने का ज्ञान हो पता है समय-समय पर ऐसे सेवा योजना के शिविरो का आयोजन होना आवश्यक रहता है। ऐसे सेवायोजन जागरूकता कार्यक्रमों के होने से पंजीकरण एवं उसके बाद सेवा योजना द्वारा लगाए गए रोजगार मेलों की जानकारी भी समय-समय पर होती रहती है✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *