✍️आईआईटी मेन में इशान सिंह आनंद का शानदार प्रदर्शन, 98.32 पर्सेंटाइल के साथ हासिल की सफलता✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️आईआईटी मेन में इशान सिंह आनंद का शानदार प्रदर्शन, 98.32 पर्सेंटाइल के साथ हासिल की सफलता✍️
✍️रायबरेली सपनों को सच करने के लिए मेहनत और लगन की जरूरत होती है, और इशान सिंह आनंद ने इसे साबित कर दिया है। इशान सिंह आनंद ने आईआईटी मेन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.32 पर्सेंटाइल हासिल कर माता-पिता का नाम रोशन करते हुए रायबरेली को गौरवान्वित किया है। ईशान की इस उपलब्धि के साथ ही वह जेई एडवांस के लिए एलिजिबल हो गए हैं। आईआईटी मेन के परिणाम में इशान का ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 25805 है, जबकि ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी में उनका रैंक 6814 है। जेई एडवांस के लिए कट-ऑफ स्कोर की तुलना में इशान का स्कोर अधिक है, जिससे उन्हें
जेई एडवांस में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बताते चलें कि रायबरेली के नेहरू नगर से 39 वर्षों से प्रकाशित एवं मुद्रित प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक समाचार पत्र ” आनंद टाइम्स ” के संस्थापक/स्वामी वरिष्ठ पत्रकार रहे वीरेंद्र सिंह आनंद के पौत्र हैं ईशान सिंह आनंद। उनकी माता वंदना सिंह आनंद टाइम्स की प्रकाशक एवं मुद्रक है। पिता वरिष्ठ पत्रकार आकाश सिंह आनंद सहित परिवार के लोगों में इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। माता-पिता बेटे की उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं और उन्हें उम्मीद है कि बेटा आगे भी इसी तरह के अच्छे परिणाम देता रहेगा✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



