उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️श्री कृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा का हुआ विस्तृत वर्णन✍️

Fast News UP

 

✍️श्री कृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा का हुआ विस्तृत वर्णन✍️

‼️जगतपुर, रायबरेली‼️

✍️ पूरे विजयी गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को कथा वाचक व्यास पंडित धीरेंद्र पाल कृष्ण त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण भगवान की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा का विस्तृत वर्णन किया।कथा के दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण के बचपन की लीलाओं का मनोहारी चित्रण किया, जिसमें माखन चोरी, पूतना वध, कालिय नाग दमन आदि प्रसंग सुनाए गए। श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर कथा का आनंद लिया।इसके साथ ही गोवर्धन पूजा की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि कैसे भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को चूर कर गोकुलवासियों को गोवर्धन पूजन के लिए प्रेरित किया। कथा वाचक ने गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा सुनाई, जिससे श्रद्धालुओं में भक्ति की भावना जागृत हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान कमल सिंह, सीमा सिंह, सुनील सिंह, महेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह अजीत सिंह, विवाह सिंह, शंकर सिंह, मालती सिंह, प्रदीप सिंह, सावित्री सिंह, हरिशंकर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *