उत्तरप्रदेशक्राइमदेशरायबरेलीलाइफस्टाइल

डीएम ने बड़े मूल्य के बैनामों का किया स्थलीय निरीक्षण*


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

  1. डीएम ने बड़े मूल्य के बैनामों का किया स्थलीय निरीक्षण*

 

*डीएम ने दो बैनामों में 8 लाख 65 हजार 230 रूपये स्टाम्प व निबंधन शुल्क की कमी पाई गई, वसूली के दिये निर्देश*

 

रायबरेली 28 दिसम्बर, 2022

 

जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव ने आज माह दिसम्बर 2022 में पंजीकृत बड़े मूल्य के लेखपत्र/बैनामों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने इस क्रम में चकदौलताबाद (आनन्द नगर), अरूयारपुर मोहल्ला (घुन्नी नगर) व अहमदपुर नजूल कचेहरी रोड के पंजीकृत बैनामों के निरीक्षण किया, जिसमें अहमदपुर नजूल कचेहरी रोड के लेखपत्र संख्या 15302/2022 क्रेता हरजीत सिंह आदि के पक्ष में क्रय भूमि का मूल्यांकन सही कर उचित स्टाम्प शुल्क अदा किया गया है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि ग्राम चकदौलताबाद (आनन्द नगर) लेखपत्र संख्या 14653/2022 के क्रेता अर्चना त्रिपाठी आदि द्वारा क्रय भूमि की गयी भूमि से सटी व्यावसायिक दुकानें होने के कारण 50 प्रतिशत की वृद्धि एवं अन्तरित भूमि में निर्मित क्षेत्रफल आर0सी0सी0 प्रथम श्रेणी के होने के तथ्य को छिपाया गया है। इस प्रकार प्रश्गनत लेखपत्र द्वारा अंतरित भूमि में स्टाम्प शुल्क व निबन्धन शुल्क 6,82,950 रुपये की कमी है।

इसी प्रकार ग्राम अखत्यारपुर मोहल्ला (घुन्नी नगर) लेखपत्र संख्या 15000/2022 के क्रेता महनाज पत्नी हसनैन द्वारा क्रय की गयी भूमि जहानाबाद चौकी से चम्पा देवी मार्ग के किनारे स्थित तथा व्यावसायिक गतिविधियां से सटी होने के कारण 50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मूल्यांकन देय है किन्तु क्रेता द्वारा 30 प्रतिशत वृद्धि का मूल्यांकन किया गया है। इस प्रकार 20 प्रतिशत की वृद्धि का मूल्यांकन कम किया गया है जिसके अनुसार प्रश्नगत लेखपत्र में रूपये 1,82,280 रूपये की कमी स्टाम्प व निबन्धन शुल्क है। इस प्रकार दो बैनामों पर कुल 8,65,230 रुपये की कमी स्टाम्प शुल्क व निबंधन शुल्क की कमी पायी गयी। चकदौलताबाद (आनन्द नगर) व अख्तारपुर (घुन्नी नगर) के पंजीकृत बैनामों पर कमी स्टाम्प शुल्क व निबंधन शुल्क की वसूली हेतु सहायक महानिरीक्षक निबन्धन को निर्देशित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान प्रभाष सिंह उप निबन्धक सदर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *