Uncategorizedउत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

एनआईसी ऑफिसर एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

बैसवारा की पावन धरा के लाल विकास दीक्षित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव चुने गए
देश की डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया एन आई सी ऑफिसर एसोसिएशन AINOA का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। चुनाव देश की जानी मानी ई वोटिंग के लिए मशहूर संस्था एनएसडीएल ने कराया। चुनाव मे दीपक शिरहट्टी चीफ रिटर्निंग ऑफिसर और अमित भार्गव रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका में थे।

चुनाव मे देश के सभी जिलों राज्यों, केंद्र सरकार के सभी विभागों, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन, प्रधान मंत्री कार्यालय, नीति आयोग आदि समस्त मुख्य संस्थानों मे तैनात सूचना प्रौद्योगिकी वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।
चुनाव में उत्तरप्रदेश के रायबरेली जनपद के बैसवारा क्षेत्र की पावन धरा के सपूत विकास दीक्षित ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की। इससे पूर्व 2014 व 2016 में कार्यकारिणी के सदस्य पद पर 2018 व 2020 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर अपने जिले व प्रदेश का मान बढ़ा चुके हैं। जीत के परिणाम आने के बाद जिले के तमाम गण मान्य लोगों ने उनकी इस उपलब्धि के लिए फोन पर बधाई दी और घर जाकर उनके परिवार वालों से मिलकर खुशी का इजहार किया

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *