उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️सीएचसी जगतपुर में जगह-जगह गंदगी मरीज हो रहे परेशान ✍️

Fast News UP

Listen to this article

 

✍️सीएचसी जगतपुर में जगह-जगह गंदगी मरीज हो रहे परेशान ✍️

‼️जगतपुर रायबरेली‼️ 

‼️सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर में जगह-जगह गंदगी की ढेर लगे पड़े है ।नालिया बज बजा रही है। मरीज पूरी तरीके से परेशान दिखाई दे रहे हैं। रोजाना लगभग 250 से 300 मरीज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं‼️

✍️सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर में जगह-जगह गंदगी की ढेर लगे हुए हैं। नालिया पूरी तरीके से बज बजा रही है। परिसर में साफ सफाई होना अति महत्वपूर्ण होता है। जगह-जगह डस्टबिन की बाल्टी में कूड़ा भरकर इकट्ठा कर दिया गया है। साफ करने वाला कोई भी व्यक्ति नजर नहीं आ रहा है। आने वाले मरीजों को रोजाना इस गंदगी का सामना करना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक की नजर भी कूड़े के ढेरों को ऊपर नहीं पड़ रही है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो सफाई कर्मी तैनात है। फिर भी परिसर में गंदगी लगातार बनी हुई है। डॉक्टर को सिर्फ अपनी केबिन से मतलब होता है परिसर में कितनी गंदगी है उसे तरफ अधीक्षक का ध्यान नहीं जा पा रहा है। वही मरीज नितिन,विपिन,अतुल, सुभाष, राजवती सोनी, सुधीर, कमलेश व अन्य मरीज का कहना है कि परिसर के अगल-बगल गंदगी से व नालियों की गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं जो की समस्या बन रहे हैं। ना तो नालियों में दवाई का छिड़काव कराया जाता है। जब इस संबंध में अधीक्षक एलपी सोनकर से बात की गई उन्होंने बताया कि जानकारी नहीं है। परिसर में जहां भी गंदगी है जल्द से जल्द साफ कराई जाएगी✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *