क्राइम

✍️जगतपुर में तेज आंधी और तूफान के कारण 11 केवी पोल के उपर पेड़ गिर जाने के कारण 8 घंटे से बिजली गायब, उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल✍️

Fast News UP

Listen to this article

 

✍️जगतपुर में तेज आंधी और तूफान के कारण 11 केवी पोल के उपर पेड़ गिर जाने के कारण 8 घंटे से बिजली गायब, उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल✍️

‼️जगतपुर रायबरेली‼️

✍️जगतपुर विकास क्षेत्र में गुरुवार को सुबह के बाद से बिजली आपूर्ति बाधित है।लगभग आठ घंटे से बिजली नहीं होने के कारण उपभोक्ता गर्मी व उमस में तड़प रहे हैं।भीषण उमस और तापमान में लगातार बढ़ोतरी से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।सुनील, दिनेश, रमेश, सुरेश, उमेश, रंजीत, अखिलेश, इंदल, अंकित, सूरज, अभिषेक तिवारी आदि ने बताया कि क्षेत्र में बिजली पूरी तरह गुल है।बिजली न होने से पंखे-कूलर बंद हो गए हैं और पीने के पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गई है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।स्कूलों और दुकानों में भी बिजली न होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है।गांव के बुजुर्ग और छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।बिजली की लगातार कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।जब इस संबंध में अवर अभियंता चंद्रेश कुमार पटेल से बात की गई तो उन्होंने जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बिजली लाइन की शिफ्टिंग का कार्य तेजी से चल रहा है बारिश और तेज हवा के कारण गांव पूरे त्रिलोक,उड़वा,पूरे कुर्मिन गांव में 11 केवी लाइन का पोल के उपर पेड़ गिर जाने के कारण भी बिजली की समस्या बनी है वही  जल्द ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *