उत्तरप्रदेशदेशरायबरेलीलाइफस्टाइल

वित्तविहीन विद्यालय संगठन रायबरेली द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानित करके मनाया गया शिक्षक दिवस—


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

वित्तविहीन विद्यालय संगठन रायबरेली द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानित करके मनाया गया शिक्षक दिवस-


शहर स्थित एक होटल में वित्तविहीन विद्यालय संगठन रायबरेली के द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह में रायबरेली जनपद के विभिन्न स्कूलों से लगभग 80 वित्तविहीन शिक्षकों को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर बृजेश सिंह रहे। संगठन के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं सी एफ आई के अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संगठन के उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के कोषाध्यक्ष श्री एल. पी. यादव एवं श्री सूरज यादव ने किया।


संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को शिक्षा मात्र ही नहीं देता है बल्कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता होता है। राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का सबसे बड़ा योगदान रहा है। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा नेता ठाकुर बृजेश सिंह ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन के स्तंभ होते हैं। वह अपना समय देकर हमारे जीवन को संवारते हैं और आगे बढ़ाते हैं। उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार एक पक्की नींव ही सुदृढ़ भवन का निर्माण करती है, ठीक उसी प्रकार शिक्षक विद्यार्थी रूपी नींव को सुदृढ़ करके उस पर भविष्य में सफलता रूपी भवन खड़ा करने में सहायता करता है। कोषा अध्यक्ष एल पी यादव ने कहा कि एक शिक्षक ही है जो मनुष्य को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाता है और जीवन में सही और गलत को परखने का तरीका बताता है। कहा जाता है कि एक बच्चे के जीवन में उसकी मां पहली गुरू होती है, जो हमें इस संसार से अवगत कराती हैं। वहीं दूसरे स्थान पर शिक्षक होते है, जो हमें सांसारिक बोध कराते हैं। संरक्षक विक्रम सिंह ने कहा कि जिस प्रकार एक कुम्हार मिट्टी को बर्तन का आकार देता है, ठीक उसी प्रकार शिक्षक छात्र के जीवन को मूल्यवान बनाता है।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री पवन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सलोन, श्री अरूणेश त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष ऊंचाहार, श्री विनय मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष राही, तथा श्री शशिधर सिंह,श्री सुरेंद्र मौर्य, श्री अब्दुल बारी खान, श्री रमाकांत पांडेय, श्री सुनील कुमार पांडेय, श्रीमती रागनी शुक्ला, श्री कुसुम चंद्र यादव, श्री प्रभाकर पांडेय आदि प्रबंधक एवं शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *